विद्यालय में निःशुल्क स्वेटर वितरण, बच्चों के चेहरे खिले

JHANSI NEWS: कंपोजिट विद्यालय देवरा खुर्द, ब्लॉक गुरसराय, जनपद झांसी में सहायक अध्यापक मनोज कुमार पटेल के जन्मदिन के अवसर पर एक प्रेरणादायक सामाजिक कार्य संपन्न हुआ। पटेल रिसोर्ट गरौठा एवं अम्बिका प्रसाद अनिल कुमार (हार्डवेयर एवं पेंट्स विक्रेता, गुरसराय) के सौजन्य से विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर वितरित किए गए। ग्रामीण परिवेश में शासन द्वारा ड्रेस, जूता, बैग व स्वेटर हेतु धनराशि उपलब्ध कराए जाने के बावजूद कई बार अभिभावकों की उदासीनता के कारण बच्चे मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित रह जाते हैं। कड़ाके की ठंड में लगभग 90 प्रतिशत बच्चों के पास स्वेटर न होने को देखते हुए मनोज कुमार पटेल ने अपने जन्मदिन को जनसेवा से जोड़ते हुए सभी बच्चों के लिए स्वेटर वितरण कराने का निर्णय लिया, जिसकी उपस्थित जनसमूह द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। इसके पश्चात सभी छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों द्वारा केक काटकर मनोज कुमार पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं। अतिथियों द्वारा एक-एक कर बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दी। वितरण उपरांत अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शिवशंकर पटेल, अवधेश निरंजन, विनोद पटेल, चरण सिंह पटेल, करन सिंह पटेल, अभय प्रताप सिंह, अम्बिका प्रसाद पटेल, डॉ. चंदन पटेल, मोहनीश अग्रवाल, राघवेंद्र निरंजन, रामनरेश पटेल, सूर्य प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, धर्मेश पटेल, प्रवीण पटेल, पंकज पटेल, प्रवेश पटेल, दृगपाल सिंह पटेल, रानू पटेल, रामजी परिहार, टिंकू मुखिया, अनुराग पटेल, हरिओम गुप्ता, विनोद नामदेव, जमील चच्चा, राज महाराज, आयुष खरे, मोहित पटेल, मुकेश पटेल, कुमकुम परिहार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से विपिन बिहारी विश्वकर्मा (इंचार्ज प्रधानाध्यापक), अमृता दुबे एवं अनुपम दुबे (सहायक अध्यापक) द्वारा संयुक्त रूप से सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *