सीडी रेशियो कम होने पर 12 बैंकों को डीएम की फटकार

JHANSI NEWS: जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहित 12 बैंकों के कम सीडी रेशियो पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने प्राथमिकता क्षेत्र पर फोकस करते हुए कैंप लगाकर ऋण वितरण बढ़ाने और सीडी रेशियो 60 प्रतिशत तक लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में पीएनबी, एसबीआई व इंडियन बैंक के खराब प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त किया। विभिन्न बैंकों द्वारा 3261 आवेदन निरस्त किए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताते हुए पात्र आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत कर ऋण वितरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में स्वयं सहायता समूहों की 802 कैश क्रेडिट लिंकेज फाइलें लंबित पाए जाने पर डीएम ने बैंकर्स को कार्यपद्धति में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वावलंबी बनाने एवं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में बैंक पूर्ण सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *