Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब 34 के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि आर. एल. साहू, मंडल उप सचिव के आतिथ्य में रक्सा से राजापुर रोड स्थित गैस गोदाम कॉलोनी के ननुआ शक्ति आश्रम में जरूरतमंदों के लिए कंबल एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी बस्ती में निवास कर रहे लगभग तीन हजार महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को साड़ियाँ, कंबल एवं अन्य वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदय ने दीन-दुखियों की सेवा के लिए सनशाइन परिवार के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन आंचल एवं अमित जैन द्वारा किया गया। सेवा कार्य के दौरान सीमा अग्रवाल, संदेश अग्रवाल, अमित गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल (नाग वाले) तथा श्री पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सनशाइन क्लब के सचिव वीरेंद्र गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।