Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JALAUN NEWS: जिले के गोहन थाने के एसएसआई पर एक युवती ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब युवती के भाई ने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की। युवती ने घटना की थाने में शिकायत की, जब कोई कार्यवाही नहीं हुई युवती ने कोर्ट में वाद दायर किया। सीजेएम कोर्ट ने आरोपी दरोगा पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही के आदेश दिए। गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोर्ट में वाद दायर करते हुए बताया था कि 24 अगस्त 2025 को वह अपने परिवार के ही सुमित के घर पर थी, तभी रात करीब 11 बजे गोहन थाने में तैनात एसएसआई वीरेंद्र बहादुर सिंह (45) सादा ड्रेस में एक युवक के साथ घर में घुस आए। शराब के नशे में एसएसआई ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और गालियां देते हुए एक कमरे की तरफ खींचने लगा। जब उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो उसके भाई सुमित ने ललकारा तो एसएसआई ने उसके साथ मारपीट की और गाली गलौज करते हुए धमकी देकर चले गए। इस घटना की शिकायत युवती ने थाने में जाकर की लेकिन विभागीय लोगों ने उसे धमका कर भगा दिया। इस पर युवती ने एसपी को भी डाक से शिकायती पत्र भेजा, लेकिन उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, इस पर युवती ने कोर्ट में वाद दायर किया। सीजेएम कोर्ट ने गोहन थाना प्रभारी को आदेश दिया कि एसएसआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाए।