Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
सुशासन सप्ताह के अंतर्राष्ट्रीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुसाफिरखाना में आयोजित जनपद स्तरीय भाषण/काव्य पाठ/निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
AMETHI NEWS: भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंत कुंज योजना सेक्टर-जे में 65 एकड़ में विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण आज मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद अमेठी के कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में किया गया, इस अवसर पर मा. जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, जिलाधिकारी संजय चौहान सहित उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने देखा एवं सुना। इस अवसर पर मा. जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात सुशासन सप्ताह के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुसाफिरखाना में जनपद स्तरीय भाषण/काव्य पाठ/निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिनमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रिंस कुमार को रुपए 10000 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र, द्वितीय स्थान पर शताक्षी तिवारी को रुपए 5000 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र तथा तृतीय स्थान पर आकृति तिवारी को रुपए 2500 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र दिया गया, इसी प्रकार काव्य पाठ में प्रथम स्थान पर साधना यादव को रुपए 10000 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र, द्वितीय स्थान पर स्वास्तिक सिंह को रुपए 5000 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र, तृतीय स्थान पर दिशा सिंह को रुपए 2500 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र दिया गया तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियाशी यादव को रुपए 10000 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र, द्वितीय स्थान पर तनिषका को रुपए 5000 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र तथा तृतीय स्थान पर वंशिका पाण्डेय को रुपए 2500 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर मा. जिला पंचायत अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। जिलाधिकारी ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी को नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा सभी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने हेतु मार्गदर्शित किया। जिलाधिकारी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, डीआईओएस डॉ राजेश द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।