Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: शुक्रवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी प्रतापगढ़ में भारतरत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस शताब्दी समारोह जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी आईएएस की अध्यक्षता में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक सदर श्री राजेंद्र मौर्य जी रहे. अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव जी रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा तथा जिला महामंत्री श्री राजेश सिंह रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा व भारतरत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन करके किया गया.तत्पश्चात जीजीआईसी प्रतापगढ़ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना किया गया.उसके बाद सभी अतिथियों बुके,अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह देकर तथा बैज लगाकर किया गया. जीजीआईसी प्रतापगढ़ की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया.कार्यक्रम के समन्वयक जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा द्वारा सभी अतिथियों के सम्मान में स्वागत उद्बोधन किया गया.तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा निर्धारित धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया.मुख्य विकास अधिकारी द्वारा श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की कुशल कार्यशैली पर प्रकाश डाला.जिलाधिकारी प्रतापगढ़ ने अपने उद्बोधन में श्रद्धेय जी अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया.उन्होंने अपने उद्बोधन बताया कि वर्तमान भारत के विकास की नींव श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा डाली गई.उनके द्वारा निजीकरण की आधारशिला रखा.स्वर्णिम चतुर्भुज का निर्माण उनके शासन काल में प्रारंभ हुआ.आत्म निर्भर भारत के लिए पोखरण परमाणु बम परीक्षण उनके शासन काल में किया गया.उन्होंने बताया कि भारत आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था है तथा अगले दो तीन वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.जिलाध्यक्ष महोदय ने श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जो विकास के कार्य किए गए उसकी वैचारिक पृष्ठभूमि पंडित दीन दयाल उपाध्याय द्वारा प्रकल्पित थी और उसे पूर्णता की तरफ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ले जाया जा रहा है.मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में विकसित भारत के संकल्प को 2047 तक पूर्ण करने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया. उनके द्वारा जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ की विद्वता और कुशल कार्यशैली को सराहा गया.उनके द्वारा कार्यक्रम के संयोजन में लगे सभी अधिकारियों प्रधानाचार्यों शिक्षकों कर्मचारियों के कार्यों को सराहा गया.कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय प्रतापगढ़ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों प्रधानाचार्यों शिक्षकों कर्मचारियों विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ श्री भूपेंद्र सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री आरपी सरोज, सह समन्वयक प्राचार्य कौशल्या भारत सिंह राजकीय महाविद्यालय ढीकुही प्रतापगढ़, प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह,डीसी रंजन प्रताप,अशोक कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील कुमार यादव व डॉ रंजीता गुप्ता किया गया।