Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
ETAWA NEWS: जनपद में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इटावा पुलिस ने गिरोह बनाकर ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो कार, छह मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा नकदी बरामद की गई है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभयनारायण राय के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने दिनांक 25 दिसंबर 2025 की प्रातः पक्का बाग क्षेत्र में भ्रमण के दौरान प्राप्त सूचना पर रामलीला मैदान के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरोह बनाकर ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड करने वाले अभियुक्त रामलीला मैदान में खड़े थे। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उन्हें मौके से पकड़ लिया। हालांकि, एक अभियुक्त अंकित मिश्रा पुत्र सत्यनारायण मिश्रा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर ऑनलाइन गैंबलिंग ऐप के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। वे आमजन को REAL MONEY ONLINE FANTASY GAME के नाम पर यह विश्वास दिलाते थे कि यह एक सरकारी साइट है। पहले से गूगल पर विज्ञापन दिखाकर लोगों को बहकाया जाता था, फिर ऑनलाइन कॉइन बेचकर गेम खिलाया जाता और बड़ी रकम लगते ही तकनीकी छल से उन्हें हार दिलाकर धन हड़प लिया जाता था। गिरोह का उद्देश्य युवाओं को फांसकर ठगी करने के साथ-साथ डिजिटल मनी लॉन्ड्रिंग करना था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 06 मोबाइल फोन, इंडियन बैंक की 1 पासबुक, 06 एटीएम कार्ड, 02 पैन कार्ड, 03 आधार कार्ड, 01 स्विफ्ट कार, 1 सियाज कार तथा 2890 रुपये नकद बरामद किए। दोनों कारों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 302/2025 धारा 318/112 बीएनएस, 66 डी आईटी एक्ट, 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं धारा 5/9(1) दि प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट-2025 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त: संस्कार यादव (21 वर्ष) निवासी तकिया आजादगान, थाना कोतवाली, इटावा
मनन शुक्ला (23 वर्ष) निवासी पुरविया टोला तलैया मैदान, थाना कोतवाली, इटावा
वासू भदौरिया (27 वर्ष) निवासी करनपुरा छैराहा, थाना कोतवाली, इटावा
पुलिस टीम: निरीक्षक यशवंत सिंह (प्रभारी थाना कोतवाली), उपनिरीक्षक राजेश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल रंजीत कुमार, कांस्टेबल आकाश यादव एवं कांस्टेबल अमित कुमार।
पुलिस की अपील: इटावा पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच में आकर अपने बैंक खाते, एटीएम या डिजिटल भुगतान से संबंधित जानकारी किसी को न दें। साइबर फ्रॉड या ठगी की स्थिति में तुरंत स्थानीय साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।