Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
AURAIYA NEWS: जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में युवा कल्याण विभाग द्वारा जनपद में ग्रामीण खेल लीग (यूपीआरएसएल) के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन के निर्देशानुसार ये प्रतियोगिताएं सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा के रूप में आयोजित की जाएंगी। विधानसभा स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा तथा लोकसभा स्तर पर खेल विभाग द्वारा कराया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र सदर औरैया में यह प्रतियोगिताएं विधायक सदर औरैया गुडिया कठेरिया की सहमति से 29 व 30 दिसंबर 2025 को जनता इंटर कॉलेज अजीतमल स्टेडियम में आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स के साथ-साथ कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती एवं भारोत्तोलन की स्पर्धाएं सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिकाओं के मध्य आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त एक वर्ग में बालक- बालिकाओं के लिए खो-खो प्रतियोगिता भी कराई जाएगी।खेल आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साफ-सफाई, ट्रैक निर्माण, चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेंस, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक उपकरणों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रतियोगिताएं सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो सकें।