Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
मंडल अध्यक्ष प्रमोद राठौड़ ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
ETAWA NEWS: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल मैं भूत उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। पुराना शहर मंडल अध्यक्ष प्रमोद राठौड़ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने अपने विचारों भाषण कला और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों से देश को नई दिशा दी। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सड़क, संचार, शिक्षा और विदेश नीति के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। पोखरण परमाणु परीक्षण और स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना उनके दूरदर्शी नेतृत्व के उदाहरण हैं। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि अटल जी का जीवन देश सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ उनकी स्मृतियों को नमन किया गया।इस दौरान किशन चतुर्वेदी चंडीगढ़ वाले जिला मंत्री ज्योति वर्मा विधानसभा सयोंजक आई टी अमित शर्मा जिला संयोजक ओम रतन कश्यप शहर कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह वर्मा कपिल चतुर्वेदी डॉ गणेश चंद्र मिश्र शक्ति केंद्र संयोजक यतीन्द्र चौधरी धीरेन्द्र भदोरिया मुनिराज वर्मा राम चतुर्वेदी जितेंद्र दुबे दद्दू यामीन रिंकू अक्षय बाजपेयी आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।