Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
राजगोपालाचारी एवं बिजली पासी को याद किया
ETAWA NEWS: आज देश में चारों ओर वैमनस्यता,भ्रष्टाचार,दुराचार जैसे अपराधों का बोलबाला है;अत्याचारियों की शरण स्थली बने हुए इस देश में हमें भारत रत्न प्राप्त मदन मोहन मालवीय, भारत रत्न प्राप्त स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर राजगोपालाचारी एवं बिजली पासी जैसे महापुरुषों और महान योद्धाओं से प्रेरणा ल लेते हुए देश को सकारात्मकता और रचनात्मकता की ओर ले जाना चाहिए।उक्त उद्गार कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न मदन मोहन मालवीय की जयंती, स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि एवं महान योद्धा बिजली पासी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित एक संगोष्ठी में व्यक्त किये।
इसी कड़ी में पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि बिजली पासी जैसे महान योद्धा जिन्होंने आल्हा ऊदल जैसे योद्धाओं को पराजित किया हो उनको इतिहास के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाना चाहिए इसी क्रम में ज़िला प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी है कहा कि मदन मोहन मालवीय जैसे महापुरुषों ने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया वह केवल एक जाति धर्म संप्रदाय के लिए नहीं था बल्कि देश के हर नौजवान हर अशिक्षित व्यक्ति के लिए था। संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद,पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा, प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी, पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, एवं मैनपुरी कोऑर्डिनेटर करण सिंह राजपूत आदि रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनीता कुशवाहा,डॉ.झब्बू लाल कुशवाहा, अनुराग कर्ण, कमलेश वर्मा,, प्रदीप कुमार द्विवेदी, मुबारक अली, लक्ष्मी कुशवाहा, प्रताप सिंह, अमन तिवारी एवं गुलशन यादव सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।