Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
कुशगवा बादशाहपुर मेंलेखपाल ने किया वितरण
ETAWA NEWS: जनपद के ब्लॉक भरथना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशगवा बादशाहपुर में शासन की ओर से भेजे गए कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच हुए इस वितरण कार्यक्रम से गरीब और असहाय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। कंबल प्राप्त करते ही ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर आई।
तहसील भरथना के लेखपाल सुधीर चौबे द्वारा गांव में पहुंचकर पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। जानकारी के अनुसार इस दौरान गांव में लगभग 25 से 30 कंबलों का वितरण किया गया। लेखपाल द्वारा किए गए इस कार्य की ग्रामीणों ने खुले दिल से सराहना की और सरकार का धन्यवाद किया। कंबल पाने वालों में प्रमुख रूप से शीला देवी पत्नी श्रीराम, अरविन्द कुमार पुत्र रामलखन, श्री देवी पत्नी विनोद कुमार, खुशीराम पुत्र रामदास सहित अन्य जरूरतमंद ग्रामीण शामिल रहे। लाभार्थियों ने बताया कि बढ़ती ठंड के कारण रातें काटना मुश्किल हो रहा था, ऐसे समय में कंबल मिलना उनके लिए किसी राहत से कम नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस जनकल्याणकारी योजना से गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। प्रशासन द्वारा समय पर की गई इस पहल से ठंड से बचाव के साथ-साथ लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है। कंबल वितरण के दौरान गांव में सहयोग और सौहार्द का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि आगे भी इसी तरह सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचता रहेगा और ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।