Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, जिसकी मजबूत नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में रखी थी: अन्नू श्रीवास्तव
FATEHPUR NEWS: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशताब्दी वर्ष प्रदर्शनी 2025 का शुभारंभ भाजपा कार्यालय में श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर सुशासन दिवस गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें अटल जी के राष्ट्र-निर्माण में योगदान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र की गरिमा के प्रति अडिग समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे पोखरण परमाणु परीक्षण का साहसिक निर्णय हो, कारगिल युद्ध के दौरान दृढ़ नेतृत्व हो या शांति के लिए लाहौर बस यात्रा—अटल जी की हर पहल राष्ट्रहित में ऐतिहासिक रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि अटल का नेतृत्व भारत को आत्मविश्वास और सामर्थ्य की नई ऊंचाइयों तक ले गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं, विशेषकर “हार नहीं मानूंगा”, उनके अटूट विश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी की जयंती हम सभी को उनकी विरासत को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, जिसकी मजबूत नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में रखी थी।
अटल प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में पार्टी कार्यालय में लगाई गई अटल प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रदर्शनी में मेधावी विद्यार्थियों द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित हस्तलिखित चित्रण और विचार प्रदर्शित किए गए, जिसे देखकर उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने बताया कि श्रद्धेय पार्टी पुरोधा अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन मूल्यों पर आधारित यह प्रदर्शनी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है। प्रदर्शनी में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस की भागीदारी यह दर्शाती है कि अटल जी के विचार आज भी समाज के हर वर्ग को प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम में निवर्तमान विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
सुशासन दिवस पर विभिन्न वर्गों के लोगों का सम्मान
सुशासन दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में समाजसेवी, वरिष्ठ भाजपाई, खिलाड़ी एवं स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं पूर्व विधायक करण सिंह पटेल द्वारा समाजसेवी अशोक तपस्वी, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, आचार्य रामनारायण, स्वच्छता कर्मी राकेश कुमार, रामप्रकाश, शकुंतला, ममता, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी उत्कर्ष पटेल, आवंतिका सिंह, एथलेटिक्स खिलाड़ी आकांक्षा एवं नितिन पाल सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माताबदल सिंह लोधी, अनुराग श्रीवास्तव, अशोक तपस्वी, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, नीरज सिंह, शैलेन्द्र रघुवंशी, पुष्पा पासवान, सुशीला मौर्या, कुलदीप भदौरिया, आशीष तिवारी, अर्चना त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, रवीन्द्रपाल सिंह, रामप्रताप सिंह गौतम, प्रवीण सिंह, अभिषेक शुक्ला, सुमित द्विवेदी, मंजू शुक्ला, ज्योति प्रवीण, स्वरूप राज सिंह जूली, ओम मिश्रा, प्रदीप गर्ग, अतुल त्रिवेदी, विवेक श्रीवास्तव, दीपचंद्र गुप्ता, अनुज दीक्षित, शिवपूजन तिवारी, सिद्धार्थ दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अटल जी अमर रहें के नारों और उनके आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।