Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: हनुमान चालीसा पाठ परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में शहर के मंडप गेस्ट हाउस में कायस्थ समागम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पित भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
समारोह की शुरुआत विधिवत हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसके बाद उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के मूल्यों की रक्षा एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिलती है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और विश्वास से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर परिवार ट्रस्ट के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव, संचालक संदीप श्रीवास्तव, व्यवस्था प्रमुख आशीष श्रीवास्तव, शासकीय अधिवक्ता विनीत श्रीवास्तव सहित हिमांशु श्रीवास्तव, सनी श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ परिवार ट्रस्ट के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्द, श्रद्धा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।