Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: एम्बिशन पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी–2025 का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. दयानन्द चौधरी, सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय के प्रबंधक दिलशाद अहमद ने बताया कि प्रदर्शनी में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और स्वास्थ्य विज्ञान जैसे विषयों पर आधारित वर्किंग मॉडल और चार्ट प्रस्तुत किए। इनमें जल संचयन, कचरा प्रबंधन, सौर ऊर्जा, पवन चक्की, स्मार्ट डस्टबिन, ड्रोन तकनीक, रोबोटिक्स और मानव शरीर की कार्यप्रणाली से जुड़े मॉडल शामिल रहे। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, डॉ. विजय लक्ष्मी साहू, ब्रजेश सोनी, डॉ. आदिल आलम और गाजी अब्दुल रहमान गनी निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ‘यंग साइंटिस्ट’ अवार्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या आरती सोनी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया और कहा कि विद्यालय आगे भी इस प्रकार के शैक्षिक आयोजनों का आयोजन करता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।