Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को भव्य और गरिमामय समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक करण सिंह पटेल उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथियों के रूप में अशोक तपस्वी, महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह एवं सब इंस्पेक्टर आशा पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने की। उन्होंने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित होता है। कार्यक्रम में ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। विशेष अतिथियों में कविता रस्तोगी, छाया मिश्रा, माधुरी साहू, वंदना द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी, डॉ. अनुराग, रीता सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक संजीव पटेल ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई अनुशासित रैली से हुआ। इसके बाद बच्चों ने आत्मरक्षा और ताइक्वांडो कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा वाजपेयी ने अतिथियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ताइक्वांडो जैसे प्रशिक्षण बच्चों में आत्मरक्षा की भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। समारोह अत्यंत अनुशासित, उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षक भारत वर्मा, शिव कुमार, रिया गौड़, मनीषा राजपूत, रिचा राजपूत, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ताइक्वांडो प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।