अटल बिहारी वाजपेई भाजपा के साथ ही भारत के सर्वमान्य नेता:रामकेश निषाद

FATEHPUR NEWS: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के मुत्तौर गांव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद उपस्थित रहे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारत विश्व पटल पर जो सशक्त पहचान बना रहा है, उसके मूल में अटल जी के राष्ट्र प्रथम के विचार निहित हैं। राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल भारतीय जनता पार्टी के ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के सर्वमान्य और अद्वितीय नेता थे। उनकी राजनीति में शुचिता, विचारों में स्पष्टता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण दिखाई देता था, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक विकास गुप्ता, संयोजक सुधीर मिश्रा, चिदानंद शुक्ला, संजय सिंह हाडा, अरिमर्दन सिंह, सत्यम सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *