Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: शहर के पटेल नगर चौराहा स्थित अहमदाबादी गुड़ की चाय का शुभारंभ गुरुवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और चाय प्रेमियों की अच्छी-खासी मौजूदगी देखने को मिली। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि छोटे व्यापारियों और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। ऐसे प्रयास न केवल स्वरोजगार को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की। दुकान के संचालक अखिलेश ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर क्वालिटी और शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अहमदाबादी गुड़ से बनी चाय न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी लाभकारी होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चाय के स्वाद और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। अखिलेश ने आगे बताया कि यहां पर सामान्य गुड़ की चाय के साथ-साथ ग्रीन टी, लेमन टी और कॉफी भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी पसंद के अनुसार पेय का आनंद ले सकें। उचित मूल्य और बेहतर स्वाद इस प्रतिष्ठान की विशेष पहचान होगी। इस अवसर पर सभासद राम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने चाय का स्वाद चखा और उसकी सराहना की। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि यह नया प्रतिष्ठान क्षेत्रवासियों के बीच लोकप्रिय बनेगा और चाय प्रेमियों के लिए एक पसंदीदा ठिकाना साबित होगा।