दो महान विभूतियों की जयंती व राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने मनाई

FATEHPUR NEWS: कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पंडित मदन मोहन मालवीय एवं महाराजा बिजली पासी की जयंती तथा भारत रत्न सी. राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तीनों महान विभूतियों के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान देश के लिए वरदान साबित हुआ। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की स्थापना कर राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने महाराजा बिजली पासी को बारहवीं शताब्दी में अवध क्षेत्र का वीर शासक बताते हुए उनके शौर्य और कृतित्व को याद किया। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भारत रत्न सी. राजगोपालाचारी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक कुशल अधिवक्ता के साथ-साथ सच्चे देशभक्त थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा, जिसके चलते उन्हें 1949 में स्वतंत्र भारत का द्वितीय गवर्नर नियुक्त किया गया और बाद में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे ने भी तीनों महान व्यक्तित्वों के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हिदायत उल्ला खां, सैयद सहाब अली, ओम प्रकाश कोरी, सुधीश पांडेय, बसीर अहमद, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, असलम, मो. अकरम, डॉ. अब्दुल हमीद, राजीव श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी, रमजान अहमद, धर्मेंद्र सिंह, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *