आर.एल.एम. फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण

FATEHPUR NEWS: खागा तहसील क्षेत्र के भैरंवा कला मजरा मंडवा में गुरुवार को राधेलाल मौर्य सेवा सहयोग फाउंडेशन (आर.एल.एम. फाउंडेशन) के तत्वावधान में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के तहत लगभग 70 गरीब और असहाय लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राधेलाल मौर्य की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस दौरान राजेश शर्मा, डॉ. श्रीनाथ मौर्य, देवीदीन मौर्य, आदित्य मौर्य, मनोज कुमार, विकास मौर्य, डॉ. राजकुमार साहू, शिवम अग्निहोत्री, धर्मराज मौर्य सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने स्वर्गीय राधेलाल मौर्य के व्यक्तित्व और समाजसेवा के कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की सेवा समाज के लिए अत्यंत सराहनीय है और सभी को इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करते रहना चाहिए। कंबल वितरण कार्यक्रम में मंडवा, सलेमपुर, ओझीपुर, लोखरीपुर, भैरंवा खुई, जाफराबाद सहित दर्जनों गांवों के जरूरतमंद लोग शामिल हुए। कंबल पाने वालों में गीता देवी, सोममती, सोनिया, शिवाली, रामकुमारी, वैजनाथ, सुमेर, सुंदरलाल, कौसर जहां, दिनेशा, देवरती, नेता पंडित, किशोर सहित अन्य लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *