Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत सिराथू के शक्ति केंद्र प्रथम में बृहस्पतिवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 101 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा निशीथ श्रीवास्तव ने अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सादगी, सुचिता और राष्ट्रवाद के प्रतीक थे। उनका नेतृत्व आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और जनकल्याण की योजनाओं से देश को नई दिशा दी।कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और अटल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में राजेश पटेल , मनीष अरोड़ा , दीपक शुक्ला , दीपक गुप्ता , अभिषेक सिंह , रोहित शर्मा , अनूप साहू , सुखराम पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।