पत्नी के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में पति पर केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज गांव की एक महिला का आरोप है कि नशे की हालत में उसके पति ने मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया , पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
कोखराज निवासी सरोज देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार को उसका पति नशे की हालत में गाली गलौच करने लगा, जिसका विरोध करने पर पति मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा । पीड़िता की शिकायत पर जितेंद्र कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *