चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान में शल्य समागम राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ शुभारंभ

KAUSHAMBI NEWS: चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान कोइलहा में गुरुवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार “शल्य समागम 2025” व आयुष मेले का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डा. ए के वर्मा (सदस्य,लोक सेवा आयोग) ने छात्रों को अपनी शिक्षा के लिए अपने संपूर्ण क्षमता से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एच के सिंह (प्राचार्य, स्वशासित राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशांबी) व  प्रोफेसर के के  द्विवेदी (सदस्य,एन सी आई एस एम) रहे । सभा अध्यक्ष प्रोफेसर एस के जोशी (पूर्व कुलपति,उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून) ने आयुर्वेद को प्राथमिक चिकित्सा पद्यति के रूप में अपनाने पर जोर दिया । संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर एस एन सिंह ने कहा कि यह संस्थान आयुर्वेद चिकित्सा व शिक्षा की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।  आगे भी अपने प्रयास करता रहेगा । सेमिनार संयोजक प्रोफेसर सी के दास ने सेमिनार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । सभी अतिथियों ने “शल्य समागम 2025” की स्मारिका का विमोचन किया । चंद्रशेखर सिंह कॉलेज ऑफ फार्मसी के प्रधानाचार्य प्रो एस के गुप्ता  को संस्थान की ओर से “EMINENT PROFESSOR AWARD” से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर चंद्रशेखर पाण्डेय ने किया और संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार ने सभी अतिथियों धन्यवाद ज्ञापन किया ।  शल्य समागम में देश के विभिन्न प्रदेशों से आये लगभग 500 प्रतिभागी, संस्थान के सभी चिकित्सक व शिक्षक गण और विधार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में शल्य विशेषज्ञ व आयुर्वेद के मूर्धन्य विद्वान अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे । संस्थान में आयोजित दो दिवसीय आयुष मेला में आधुनिक मशीनों के साथ स्वास्थ्य की जांच की गयी व औषध पादपों की प्रदर्शनी में चिकित्सकों के साथ जनसामान्य ने भी प्रतिभाग किया । शुक्रवार  को भी संस्थान के चिकित्सालय में आरोग्य मेले का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें आंवला आदि से बने उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर संस्थान चिकित्सालय में निःशुल्क चिकित्सा व  औषधि वितरण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *