Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: बृहस्पतिवार को जिला स्टेडियम टेवा में खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में सरसवां की टीम ने 2025 का टीपीएल अपने नाम कर लिया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला सरसवा और मूरतगंज स्टार्स के बीच खेला गया जिसमें सरसवा ने जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कड़ा की टीम ने कौशांबी को बेहद रोमांचक मुकाबले में हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला कड़ा और सरसवा के बीच खेला गया। कड़ा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 65 रन ही बना सकी। वहीं सरसवां की टीम ने इस लक्ष्य को मात्र 7.3 ओवर में ही प्राप्त कर लिया । और टीपीएल 2025 की विजेता बन गई। फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच दशरथ रहे वही टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अभिषेक सिंह कड़ा को दिया गया। बेस्ट बॉलर शैलेंद्र मिश्रा सरसवा को चुना गया। इस अवसर पर प्राथमिक की शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह,अरुण केसरवानी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ विकासखंड सरसवा के अध्यक्ष विनय सिंह, मंत्री आलोक सोनी, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ मंझनपुर के अध्यक्ष केशव प्रसाद, मारुति नंदन त्रिपाठी, राजीव सिंह, आलोक पटेल चौहान, सूरज सिंह, सुशील तिवारी सहित कई क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।