पीड़िता ने पति की हत्या होने का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व

LAKHIMPUR KHERI NEWS: अमीर नगर क्षेत्र के गांव बंजरिया के युवक का पीरपुर में मजदूरी करने गया था जहां उसका अगले दिन सुबह उसका संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ पीड़िता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था जांच में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व हुआ है मामले में मृतक की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। गांव बंजरिया निवासी चमेली देवी ने बताया उसका पति रामशरन को पड़ोसी गांव पीरपुर के एक व्यक्ति द्वारा मंगलवार की शाम 5 बजे करीब रात्रि में खेत की सिंचाई के लिए बाइक से बैठा कर ले जाने लगा जिसका विरोध करने पर जाति सूचक गालियां देने लगा और जबरन लेकर चला गया अगले दिन सुबह उसके ट्यूबवेल के पास एक आम के पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में मृत पड़े मिले  थे।
निरीक्षक उमेश चौरसिया के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *