Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: नक़ली बीज से किसान की फसल बर्बाद, इराक़ी बीज भंडार गोला ने मुआवज़ा देने से किया साफ़ इनकार, गोला तहसील क्षेत्र के ग्राम सुआभोज निवासी किसान ओम प्रकाश राठौर की मटर की पूरी फसल नक़ली/अमानक बीज के कारण बर्बाद हो गई। किसान द्वारा यह बीज इराक़ी बीज भंडार, गोला से खरीदा गया था, लेकिन खेत में बीज का जमाव ही नहीं हुआ, जिससे मेहनत और लागत दोनों मिट्टी में मिल गई। सबसे गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि जब पीड़ित किसान ने बीज विक्रेता से मुआवज़े की मांग की, तो इराक़ी बीज भंडार के मालिक ने मुआवज़ा देने से साफ़ इनकार कर दिया। जबकि किसान के पास पक्का बिल, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड जैसे ठोस सबूत मौजूद हैं, जो यह साबित करते हैं कि बीज उसी दुकान से खरीदा गया था। इस घटना ने न केवल किसान को भारी आर्थिक नुकसान पहुँचाया है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आख़िर नक़ली बीज बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई कब होगी? किसान नेता अमन दीप सिंह संधु ने प्रशासन से मांग है की मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए व दोषी बीज विक्रेता पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। पीड़ित किसान को उचित और शीघ्र मुआवज़ा दिलाया जाए।