Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: देश के पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की 101वीं जयंती पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अमरावती के अटल चौक पहुंचकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे सबसे लोकप्रिय नेताओ में से एक रहे जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र की परंपरा को कायम रखा।अटल बिहारी वाजपेयी एक विराट व्यक्तित्व के धनी थे।सत्ता पक्ष और विपक्ष ने उन्हें हमेशा पूरा सम्मान दिया। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।सफल परमाणु परीक्षण भी उनके कार्यकाल की देन है।पूर्व प्रधानमंत्री सिर्फ जननेता ही नहीं बल्कि एक प्रखर वक्ता और ओजस्वी कवि भी थे।आज उनके 101वीं जयंती पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी राजधानी लखनऊ में बनकर तैयार भव्य ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे।यह स्थल भारतीय राष्ट्रवाद और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी-के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। इस अवसर पर उमेश गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष, संतोष पाठक मंडल अध्यक्ष गैपुरा, भावेश शर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष पश्चिम, प्रीतम केसरवानी, बाबूराम गुप्ता, इंद्रपति सिंह, उमेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अभिजीत मौर्य, सोने लाल निषाद, गुलराज सिंह, फूलचंद पाण्डेय, हरशु दुबे, शिवांशु सिंह, अजय अग्रहरि, राजकुमार निषाद, राजकुमार दुबे, गिरिजा आदि भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।