Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
HALDWANI NEWS: (राजकुमार केसरवानी) सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एमबीपीजी कॉलेज के लाल बहादुर शास्त्री ऑडोटोरियम हॉल में सांसद अजय भट्ट सहित वशिष्ठ अतिथियों एवं संसदीय क्षेत्र नैनीताल-उधम सिंह नगर के प्रतिभावान खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने सुना । सांसद अजय भट्ट ने ऑडोटोरियम हॉल के लिए प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम के लिए 2.5 लाख रुपए देने की घोषणा के साथ ही गोलपार में बनने जा रहे खेल विश्व विद्यालय में नाइट मैच के लिए लाइट व्यवस्था हेतु 2 लाख की घोषणा की। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत लोकसभा स्तर पर भव्य खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमें खेल के साथ फिटनेस और मनोरंजन का जबरदस्त संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मौका देगा, बल्कि फिट इंडिया मूवमेंट को भी नया आयाम देगा। उन्होंने सांसद खेल महोत्सव के अंतिम दिन प्रधानमंत्री जी की विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में वर्चुअली उपस्थित पर हर्ष व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। खेल हमें एकता, टीमवर्क, और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ ही खेलों के लिए प्रतिदिन समय निकालने का आह्वान किया। उन्होंने सभी बच्चों को मोबाइल पर कम से कम समय व्यतीत करने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण दिन है, जब हम अपने देश के एक महान नेता और सपूत को याद करते हैं, जिन्होंने अपने जीवन को देश की सेवा में समर्पित कर दिया था। कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट , नवीन वर्मा, दिनेश आर्य, बीजेपी प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कंचन उप्रेती, नीरज बिष्ट, दीप कोश्यारी, भुवन जोशी, हिमांशु मिश्रा, आभा गोस्वामी, प्रभारी उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, प्रदेश संयोजक सुरेश पांडे, निर्मला पंत, लक्ष्मण खाती, हरीश भाकुनी जी, त्रिलोचन जीना, देवेंद्र भट्ट जी, विनय जोशी जी,दीपक पाण्डेय कमलेश बिष्ट, वीरेंद्र दानू, खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।