Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिला उपाध्यक्ष मोबीन का जन्मदिन आज नवीन मार्केट स्थित संगठन के जिला कार्यालय में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और पत्रकार साथियों ने भाग लेकर माहौल को और उत्साहपूर्ण बनाया। जन्मदिन समारोह की शुरुआत केक काटने के साथ हुई। जिला उपाध्यक्ष मोबीन ने केक काटकर उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों और साथियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और उपहार भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। वक्ताओं ने मोबीन की सराहना करते हुए कहा कि वे एक कर्मठ, मिलनसार और जुझारू पत्रकार हैं, जो पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई दिशा मिली है और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। समारोह में उपस्थित पत्रकार साथियों ने मोबीन के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। मोबीन ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन और साथियों का सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष मो. शमशाद, प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब, जिला महामंत्री अमित शरन बाबी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नफीस अहमद जाफरी, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, प्रवीण कुमार, छोटकू ठाकुर, बबलू सिंह, नगर अध्यक्ष उमेश चन्द्र मौर्या, विक्टर राबर्ट उर्फ साहिल, महफूज अहमद, जगन्नाथ, अमान जाफरी सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।