Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
बांग्लादेश का पुतला फूक कर गोला तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
LAKHIMPUR KHERI NEWS: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में गोला तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय बजरंग दल गोला गोकर्णनाथ जिला लखीमपुर खीरी के कार्यकर्ताओं ने सदर चौराहे पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि बांग्लादेश से सारे संबंध खत्म किया जाए। 2- भारत से दूतावास हटाया जाए। 3-भारत से जाने वाले प्याज नमक पर खाक सामग्री सहित पूरा व्यापार बंद किया जाए। 4-बांग्लादेशी वीजा बंद किया जाए। 5-अगर हिंदुओं पर अत्याचार ना रुके तो आपको इसका कड़ा रुख अपनाना चाहिए और सख्त चेतावनी दिए कि हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारत सरकार कोई हद तक जा सकता है। 6- बांग्लादेश के राजनीति व कूटनीति के द्वारा इस पर आवश्यक कार्रवाई एक्शन भारत का होना चाहिए। जिला अध्यक्ष कनोडिया ने कहा कि हमारा संदेश इलेक्ट्रिक मीडिया क प्रिंट मीडिया व युटुब द्वारा देश के हिंदू भाइयों को पहुंचाने का कार्य करें। हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों व आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले व अपनी जहरीले जवानों से हिंदुत्व को खत्म करने वाले सनातन धर्म को खत्म करने वालों का जगह-जगह विरोध करने का कार्य करें। जितने दोषी जिहादी कट्टरपंथी हैं उनको बढ़ावा देने वाले नेता भी उतने दोषी हैं। ऐसे नेताओं के काफिले रोकने व उनकी हड्डियां तोड़ने का कार्य करें उनकी जनसभाओं पर टमाटर अंडे जूता चप्पल फेंकने का कार्य करें। तब जाकर इनके समझ में आएगा कि हिंदू कमजोर नहीं है हिंदू धर्म योद्धा है जो धर्म की लड़ाई लड़ता है और बुराई पर अच्छाई की लड़ाई लड़ने का कार्य करता है। अब धर्म युद्ध शुरू हो चुका है हमारे देश का हर हिंदू धर्म योद्धा बनकर इस युद्ध में उतरेगा और अत्याचारों को मारकर भागने का कार्य करेगा। जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के साथ जिलामहामंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला मंत्री ऐ के जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, विकास कनौजिया, कृष्ण कुमार, विश्वास वर्मा,आकाश कुमार,हैप्पी गुप्ता, छोटू भाई,प्रशांत ठाकुर, कमलजीत गुप्ता, विष्णु कश्यप, मोहित कुमार, विक्रम सिंह, जितेंद्र कुमार, लोक राम, गोल्ड मिश्रा, सूरज रस्तोगी, प्रवीण दिवाकर, एड० प्रशांत श्रीवास्तव, राजू गुप्ता, अंकित कुमार, अर्पित, गौरव गुप्ता, पारुष श्रीवास्तव नगर महामंत्री,विपिन कुमार, आकाश कुमार, गगन, विपिन कुमार, नितिन कुमार, विशाल वर्मा, आकाश भारती, धर्मेंद्र भारती सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।