गोली लगने से युवक की मौत,पत्नी और चचेरे भाई पर लगे आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को थाना कछवां क्षेत्र के कांशीराम आवास कॉलोनी में गोली लगने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त .32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। जानकारी के मुताबिक,मृतक सद्दाम अंसारी अपनी पत्नी के साथ थाना कछवां क्षेत्र के कांशीराम आवास कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। शुक्रवार की सुबह उसे गोली लग गई थी, जिसके बाद उसे कछवां स्थित क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सलीम अंसारी निवासी लखनीपुर, थाना बक्सा, जनपद जौनपुर ने थाना कछवां में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहू सविता पत्नी सद्दाम अंसारी तथा उसका चचेरे भाई अरबाज ने मिलकर सद्दाम अंसारी को गोली मारी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की ।  विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपित अरबाज और सविता को कांशीराम आवास कॉलोनी, पाण्डेयपुर वार्ड से गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से बरामद अवैध हथियार के आधार पर मामले में आयुध अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया । वर्तमान में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *