Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) बुधवार को वादी यशवंत कुमार मौर्या जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जनपद बलरामपुर द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल उलूम तुलसीपुर में विपक्षीगण द्वारा छल व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर एवं तथ्य गोपन करके सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति करने तथा प्रधानाचार्य व लिपिक द्वारा गुमराह करके उपस्थिति रजिस्टर प्रमाणित करके निरन्तर फर्जी मासिक वेतन बिल प्रस्तुत कर सरकारी धनराशि का गबन किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तुलसीपुर में मु0अ0सं0 264/2025 धारा 319(2), 338, 336(3), 340, 316(5) बीएनएस बनाम मो0 अंसारी सहित 02 नफर पंजीकृत किया गया। शुक्रवार को थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मो0 अहमद अंसारी पुत्र अब्दुल कादिर निवासी ग्राम शेखपुर थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ का विवरणः- घटना के संबंध में अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बता रहा है कि एक नियुक्ति प्रमाण पत्र मेरे पास आया था किन्तु मेरे द्वारा कोई आवेदन नही किया गया था। नियुक्ति प्रमाण पत्र के आधार पर मदरसे में जाकर माह अप्रैल 2025 में लिपिक अजीज अहमद के द्वारा मेरी ज्वाइनिंग कराई गयी । ज्वाइनिंग के बाद कभी भी मैं मदरसे में पढ़ाने नही गया और न ही मैने अध्यापक उपस्थिति पंजिका पर अपने हस्ताक्षर ही बनाये फिर भी सितम्बर तक मेरे खाते में निरंतर वेतन आता रहा । सितम्बर माह में मैने रिजाइन कर दिया।