Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
लोहे की जाली न होने के कारण कई लोग गिर कर चोटिल, स्थानीय प्रशासन पर चुप्पी का आरोप
JHANSI NEWS: नगर के कई इलाके व कच्चे पुल के दोनों तरफ पर बने नालों पर सुरक्षा उपायों का अभाव गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इन नालों के ऊपर लोहे की जाली न होने के कारण राहगीरों और बच्चों के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित अधिकारी और प्रशासन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका मौन और लापरवाही इस बात का संकेत देती है कि भविष्य में भी दुर्घटनाएँ होने की संभावना बनी हुई है। स्थानीय निवासी ने कहा, “यह नाला हर दिन खतरे का निमंत्रण दे रहा है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग गिर चुके हैं। हमें डर है कि कोई बड़ा हादसा हो जाएगा।” लोगो का कहना है कि नालों पर लोहे की जाली लगाना और चेतावनी बोर्ड स्थापित करना आवश्यक है। इससे न केवल दुर्घटनाओं से बचाव होगा बल्कि नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
नागरिक उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द ही सुरक्षा उपायों को लागू करके लोगों की जान को खतरे से बचाए।