Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: भारत विकास परिषद मणिकर्णिका झांसी द्वारा आयोजित तुलसी पूजन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. स्वप्निल मोदी ने की। कार्यक्रम में तुलसी का पौधा सजाने की मुख्य भूमिका नीलम, पुष्पा, गुप्ता, आराधना और स्वप्निल राजेश्वरी ने निभाई। सजावट प्रतियोगिता में राजेश्वरी ने प्रथम स्थान, जबकि पुष्पा और नीलम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत मनमोहक और आकर्षक तुलसी सज्जा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में रश्मि, मीनू सोनी, ऊषा सैन, अर्चना सोनी, माधुरी, नीलम सिंह, प्रीति चौरसिया, आराधना, प्रीत खरे, मनीषा नरवरिया, हेमलता, स्वाति सिंग, बंदना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी जयंती मनाते हुए उनके आदर्शों को याद किया। अंत में सचिव वंदना ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया.