साईं रक्तवीर योद्धाओं को रक्तदान करने से नहीं रोक पाई कोहरे वाली ठंड

MIRZAPUR NEWS: गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर पर शनिवार को साईं परिवार सेवा संगठन और गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, रतनगंज के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रांगण में आयोजित हुआ। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में डॉ. विनोद कन्नौजिया ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कुल 20 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15 ने रक्तदान किया। जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता ने रक्तदाताओं की काउंसलिंग की। रक्तदान के साथ जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। श्री साईं परिवार के संस्थापक अध्यक्ष शुभम गुप्ता और गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक रविंदर पाल सिंह गिल ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था की ओर से साहिबजादों के बलिदान दिवस के अवसर पर 21 से 27 दिसंबर तक चल रहे कंबल वितरण कार्यक्रम का समापन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर किया गया। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह सरना और प्रबंधक रविंदर पाल सिंह गिल ने सभी रक्तदाताओं और आयोजकों का आभार जताते हुए आगे भी ऐसे सेवा कार्यों की जरूरत बताई। संस्था अध्यक्ष शुभम गुप्ता और सचिव विकास मिश्रा ने रक्तदान के फायदे बताए। उपाध्यक्ष दुर्गेश बाबू चौरसिया ने युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान करने वालों में अमन जायसवाल, करण ग्रेवाल, अभिषेक सिंह, प्रदीप मिश्रा, केशव गुप्ता, बलबीर सिंह, शोभित सोनी, बल्ली कन्नौजिया, जसप्रीत सिंह, सतविंदर पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, विकास बीज, जगप्रीत सिंह और उज्ज्वल केशरवानी शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य उमा श्रीवास्तव समेत आकाश चक्रवर्ती, रोहित गुप्ता, राजेश गुप्ता, ज्योति गुप्ता, शुभम मिश्रा, मनोज गुप्ता का सहयोग रहा। ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्ट वैन टीम से अमित पटेल, प्रवेश राजभर और प्रदीप राजभर ने भी सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *