Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मेड़िया, विकासखंड सीखड़ निवासी पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार सिंह उर्फ किट्टू के पिता स्वर्गीय भारत सिंह के निधन पर परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय भारत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री गंगा नदी स्थित मेड़िया घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने स्वर्गीय शुशीला देवी पत्नी स्वर्गीय लोकनाथ सिंह (लेक्चरर/पूर्व प्रधान धनसीरिया, राजगढ़) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीखड़ पानी टंकी के पास पहुंचकर आज अखबार के पत्रकार अभय राज मिश्रा की माता स्वर्गीय फुलवासा मिश्रा के निधन पर भी परिवारजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने स्वर्गीय फुलवासा मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त मगरहा, विकासखंड सीखड़ निवासी शिवेंद्र सिंह की पुत्री के असामयिक निधन पर भी केंद्रीय राज्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।