वाराणसी एयरपोर्ट पर अनुप्रिया पटेल का जोरदार स्वागत

VARANASI NEWS: शनिवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतपुर) पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया एयरपोर्ट पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से केंद्रीय राज्यमंत्री का अभिनंदन किया तथा नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *