Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
AMETHI NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भेटूआ खंड के शारदान गांव में एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ-साथ मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पवन जी ने कहा कि हिंदुओं की एकता, आत्मीयता और बंधुत्व की भावना से ही राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित का चिंतन ही हिंदू चिंतन है। प्रत्येक व्यक्ति का यह परम कर्तव्य है कि वह अपने जीवन के साथ-साथ समाज और धर्म के लिए भी कार्य करे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कथा व्यास धर्मेंद्र तिवारी जी महाराज कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा बाजपेई, खंड कार्यवाह राजेंद्र सिंह, खंड विस्तारक सचिन, सेवा प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी, संतोष सिंह, दिनेश सिंह ,ओम प्रकाश तिवारी ,राजा दुबे, रमेश सिंह राजेश पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।