अपवा के जिला उपाध्यक्ष अमित मिश्रा की माता की श्राद्ध में पहुंचे पदाधिकारी, अर्पित किए श्रद्धासुमन

PRATAPGARH NEWS: अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत पंजीकृत संगठन प्रयागराज जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रतापगढ़ जिले से प्रकाशित राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सावन साहिल के शांतिपुरम से संवाददाता अमित कुमार मिश्रा की माता लल्ली मिश्रा का 17 दिसम्बर को निधन हो गया था। जिनकी श्राद्ध का कार्यक्रम प्रयागराज जिले के बार्डर के समीप पुस्तैनी गांव खरगीपुर (विछलापुर) में आयोजित हुआ। जिसमें अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत पंजीकृत यानि अपवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत, प्रदेश अध्यक्ष ओपी गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पाण्डेय के साथ प्रयागराज जिले के अपवा प्रभारी डॉ अभिषेक शुक्ला, संतोष पाण्डेय, विजय मिश्रा आदि लोग पहुंचे। दिवंगत आत्मा के शान्ति हेतु आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित रहकर दिवंगत आत्मा के मोक्ष की प्राप्ति की कामना की गई। विदित हो कि पत्रकार अमित मिश्रा (55) एक विदुषी महिला थी जो प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थी। इधर छह माह से तबीयत खराब रहने के कारण अस्वस्थ थी। इलाज के दौरान निधन हो गया था। दिवंगत लल्ली मिश्रा के आकस्मिक निधन से पीड़ित पत्रकार का पूरा परिवार शोकग्रस्त है। सोमवार को तेरहवीं का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *