महिला की पिटाई, आरोपी के खिलाफ केस

PRATAPGARH NEWS: महिला की पिटाई को लेकर उदयपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के दर्रा गांव निवासी जयप्रकाश सिंह की पत्नी जयन्ती देवी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसका खेत उदयपुर थाना क्षेत्र में है। बीती पचीस दिसंबर को सायं पांच बजे वह घर से खेत गयी थी। वहां सबमर्सिबल के पास गांव के सूरज पुत्र चितानू की संदिग्ध गतिविधियां देखकर टोकाटांकी की। इस पर आरोपी द्वारा गालीगलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चला गया। तहरीर के आधार पर उदयपुर पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *