बेटी के ससुरालियों ने मारपीट कर घर से भगाया, तीन के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के टेंगाई गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी के ससुरालीजन आएदिन मारपीट करते हैं, पीड़ित ने बताया कि दो दिन पहले वह अपने भाई के साथ बेटी के ससुराल गया था इस दौरान बेटी के ससुरालीजन मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे । पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना के टेंगाई निवासी राम बहादुर पुत्र स्व खेलावन ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपनी बेटी हीरामनी की शादी खोदायगंज निवासी एक युवक के साथ चार वर्ष पूर्व की थी , राम बहादुर का आरोप है कि बेटी के ससुरालीजन आएदिन मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं । राम बहादुर का आरोप है कि गुरुवार की सुबह 11 बजे के करीब वह अपने भाई धनराज के साथ बेटी के ससुराल गए थे इस दौरान बेटी के ससुरालीजन मारपीट कर भाई धनराज को चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए पुत्री को भगा दिया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति धर्मेंद्र ,  सुल्तान , फूलचंद्र, सास ज्ञानमती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *