Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज, पनी में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों के समागम कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और 11 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया।
बैठक में बुद्धराज धाकड़ी, शैलेंद्र शरण ‘सिंपल’, स्वरूप राज सिंह जूली, विवेक श्रीवास्तव, दिलीप पटेल, भूपेंद्र सिंह, नदीमउद्दीन पप्पू, दिनेश शर्मा, जैद अहमद, बाबूराम वाल्मीकि एवं कुलदीप भदौरिया को आयोजन समिति का संयोजक बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि वर्ष 1961 में महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज की स्थापना के बाद से छात्र संघ चुनावों की एक लंबी परंपरा रही है, लेकिन विभिन्न कारणों से पूर्व पदाधिकारियों का आपसी एकत्रीकरण नहीं हो सका। अब सभी पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों को चिन्हित कर एक मंच पर लाकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 22 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों को संगठित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपस्थित सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपीं। बैठक में संजय सचान, घनश्याम पाल टक्करी, अतुल सिंह यादव, दीपक कुमार डब्लू, प्रदीप साहू, उमेश मौर्य, सत्येंद्र गुप्ता, सुरेंद्र पाठक, अतहर अहमद, अजय सिंह, संदीप सिंह सहित कई पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे।