गुरु गोविंद सिंह जयंती पर एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल में निबंध व कला प्रतियोगिता का आयोजन

गुरु गोविंद सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला गया विस्तृत प्रकाश
FATEHPUR NEWS: गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल, नप्पी का हाता, हरिहरगंज फतेहपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जूनियर एवं प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध तथा कला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, पतंजलि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हरिहरगंज, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर, ऑक पब्लिक स्कूल (बचपन), सुंदर सिंह इंटर कॉलेज जोनिहा चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल, द ट्रुथ मिशन स्कूल, अमर मानसिंह हरिहरगंज एवं एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत निबंध एवं कलाकृतियां सराहनीय रहीं। जूनियर स्तर की निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती बाल मंदिर के यशी जौहरी एवं पतंजलि विद्या मंदिर की साक्षी द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुंदर सिंह इंटर कॉलेज की कशिश सिंह एवं सरस्वती बाल मंदिर की दिशा तिवारी द्वितीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक स्तर की कला प्रतियोगिता में सुंदर सिंह इंटर कॉलेज के अभय प्रताप सिंह तथा एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल की हर्षिता शर्मा और अवनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान सरस्वती बाल मंदिर की अंशिका जौहरी एवं सृष्टि तिवारी तथा एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल के युवराज, सविता, आशी और आव्या को मिला। सांत्वना पुरस्कार सरस्वती बाल मंदिर की तेजस्विनी एवं ऑक पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी तिवारी को दिया गया। प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. अरुण श्रीवास्तव, गरिमा बाजपेई, वैभवी शुक्ला एवं प्रतीक्षा सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय की निदेशक रेखा शुक्ला ने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सरदार वरिंदर कौर ने गुरु गोविंद सिंह जयंती के महत्व पर छात्र-छात्राओं से चर्चा की। कार्यक्रम को संस्था के संस्थापक सुशील शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका वैभवी शुक्ला, कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका प्रतीक्षा सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *