Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने गोष्ठी में महाराजा के शौर्य व सुशासन पर डाला प्रकाश
FATEHPUR NEWS: प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कार्यालय में महान योद्धा एवं कुशल शासक महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा खेत सिंह खंगार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, जिसके उपरांत एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने महाराजा खेत सिंह खंगार जी के जीवन, शौर्य और न्यायप्रिय शासन व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा खेत सिंह खंगार ने सदैव जनहित, समानता और न्याय के सिद्धांतों पर शासन किया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को उनके शासनकाल से जुड़े प्रेरक प्रसंगों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट सुघर लाल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से सीख लेने की प्रेरणा मिलती है। इस कार्यक्रम में खंगार समाज के लोगों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के अंत में महाराजा खेत सिंह खंगार के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में रीता प्रजापति, मनोज यादव, हीरालाल साहू, संदीप श्रीमाली, सुमित साहू, नागेंद्र यादव, कामता प्रसाद, रिशु सिंह, श्याम बाबू, आमिर खान, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।