Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
थानों पर गठित मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज–5.0” अभियान के अंतर्गत शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो टीमों द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, विद्यालयों/महाविद्यालयों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन तथा पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इसके साथ ही महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट वितरित कर दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 (इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन का मोबाइल डेमो), सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्पलाइन-181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं।
अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।