बिजली के खंभे पर निकले तार से दुर्घटना की आशंका

LAKHIMPUR KHERI NEWS: राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल राजापुर के पास रहने वाले लोगों को बिजली खंभे के तार से हादसे की आशंका बनी हुई है।सुधीर वर्मा के मकान से गाँव के अंदर जाने वाले रास्ते पर हर्षवर्धन वर्मा, ऋषिकांत, लल्लन वर्मा, रूबी वर्मा, छोटट्टन कुमार निराला के मकान के पास लगे बिजली पोल पर खंभे के तार ऋषिकांत के मकान में चिपके हुए हैं जिस कारण से बरसात में बिजली के तारों से करेंट फैलने की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग बिजली के तार की जगह केबल से बिजली आपूर्ति करे तो दुर्घटना से बचा जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि खंभे पर तारों को हटाकर केबल डाल दें जिससे बिजली चोरी भी रुक जाएगी और दुर्घटना भी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *