Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: पसगवां थाना क्षेत्र के दरियाबाद करम हुसैन गांव में एक युवक पर धारदार हथियार बांके और ईंटों से हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, दरियाबाद निवासी प्रताप पुत्र रामभरोसे मंगलवार को गोमती नदी की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही जमील पुत्र हग्गू, मुहीद खान पुत्र जमील खान और सहीक खान पुत्र अकील ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने प्रताप की शारीरिक अक्षमता का मजाक उड़ाते हुए उन्हें “बहिरा” कहकर अपमानजनक टिप्पणी की। जब प्रताप ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।हमलावरों ने प्रताप पर बांके और ईंटों से वार किए, जिससे उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। प्रताप लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल प्रताप को पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने चेहरे और सिर की गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज और एक्स-रे के लिए जिला चिकित्सालय शाहजहांपुर रेफर कर दिया। इस मामले में घायल प्रताप के पिता रामभरोसे ने पसगवां थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच की जा रही है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है और तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।