Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
मुक्तिधाम मार्ग के निर्माण की डीएम के निरिक्षण से लखीमपुर देहात ग्राम पंचायत के लोगों में खुशी
LAKHIMPUR KHERI NEWS: लगभग 20 सालो से ग्राम पंचायत लखीमपुर देहात के अंदर से गुजरने वाली रोड की हालात काफी खराब है लोगो का चलना फिरना दुश्वार था जिसको लेकर जन एक्सप्रेस समाचार पत्र लगातार खबरे प्रमुखता से प्रकाशित करता आ रहा है। गौरतलब है शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग जल्द पूरी होती नजर आ रही है।शहर से मुक्तिधाम को जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की दिशा में प्रशासन ने कदम बढ़ा दिए हैं। शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अफसरों की टीम के साथ स्वयं सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क की वर्तमान स्थिति,अतिक्रमण और तकनीकी जरूरतों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करते हुए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि यह मार्ग व्यापक जनहित से जुड़ा है, जो महेवागंज-मेलामैदान-इमली चौराहा वाले सड़क मार्ग के भारी ट्रैफिक लोड को कम करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा और इसका निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। डीएम ने एसडीएम सदर के नेतृत्व में संबंधित निर्माण इकाइयों को जर्जर हिस्सों की नाप कराकर शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए,ताकि आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके।उल्लेखनीय है कि यह सड़क निघासन और पलिया मार्ग को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी मार्ग पर मुक्तिधाम स्थित होने के कारण नागरिकों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, ईओ संजय कुमार, पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत के अभियंता व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।