Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
हॉस्पिटल संचालक ताला डाल कर फरार
LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला के लखीमपुर रोड न्यू बाईपास पर स्थित सारा हॉस्पिटल में आपरेशन के तुरंत बाद प्रसूता रिंकी देवी 23 वर्ष पत्नी शिवम कुमार निवासी नौगवा कोटवारा की हो गई मौत।गोला के काशीराम आवास के पड़ोस लक्ष्मी मैरिज लाँन के सामने स्थित था अवैध हॉस्पिटल। मृतका के पति शिवम का बड़ा आरोप उसने बताया की हम लोग पहले गोला सी एच सी लेकर गये थे जहाँ पर उसकी पत्नी की देखभाल सही नही की गई और उसे गोला से रेफर कर दिया थाजिसके बाद साथ में आशा बिट्टो देवी ने कहा की सारा हॉस्पिटल ले चलो वहा नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी आशा के कहने पर हम यहां लाये थे जहाँ लगभग 28000 रुपये में बात हुई थी जिसके बाद ऑपरेशन किया गया कई घंटे बाद जब बाहर निकाला तो वह बेहोश थी और किसी को भी बात नही करने दी, जबकी प्रसूता की हालात बहुत खराब थी और उसे लखीमपुर ले जाने को कहा आनन फानन में उसको लेकर लखीमपुर पहुँचे जहाँ उसकी मौत हो चुकी थी वापस जब गोला में हॉस्पिटल आकर पहुँचे तब तक हॉस्पिटल जे सारे मरीज कही और शिफ्ट करके हॉस्पिटल का बोर्ड हटाकर ताला डाल कर फरार हों गये। हॉस्पिटल संचालक पंकज व इमरान बताये जा रहें हैं जो ताला डाल कर फरार प्रसूता के परिजन बॉडी के साथ रात भर बैठे रहे हॉस्पिटल गेट पर परिजनों का कहना है की और भी मरीजों के हुए है आपरेशन उनको यहां से हटाकर कही और शिफ्ट किया गया है आनन फानन में शिफ्ट करने का मतलब उनकी जान को भी खतरा रात भर चला लाश की सौदे बाजी का खेल आखिर में लाखो में मामले को सुलटाने की खबर आ रही सामने परिजनों ने तहरीर देने से किया इंकार बड़ा सवाल ये है की सी एच सी से कुछ दूर ही संचालित था ये अवैध हॉस्पिटल फिर भी किसी अधिकारी को कानो कान खबर तक नही हुई रात को ही मौके पर पहुँचे सी एच सी अधीक्षक उसके बाद भी अभी तक हॉस्पिटल पर कोई कार्यवाही ना होना बना चर्चा का विषय स्थानीय लोगों का कहना है की यदि मामले को लाखों में मैनेज कर लिया गया है तो क्या हॉस्पिटल पर कोई कार्यवाही नही होगी।