Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 27 दिसंबर 2025 को 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशन में सी समवाय बनकटी एवं एपीएफ नेपाल (BOP जुगेडा, कैलाली) के साथ संयुक्त गश्त एवं समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। संयुक्त बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा व्यवस्था, सीमावर्ती क्षेत्रों में आपसी सहयोग, सूचना आदान–प्रदान,अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा सीमा अपराधों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। दोनों देशों की सीमा सुरक्षा एजेंसियों ने आपसी तालमेल को और अधिक मजबूत करने तथा भविष्य में भी निरंतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर एपीएफ नेपाल की ओर से इंस्पेक्टर बिशेष सिंह कार्की, हे० का० खुम सुहार,
हे० का० रेशिम खत्री, हे० कांस्ट शान्ते राम, कांस्टेबल रमेश चौधरी, कांस्टेबल प्रकाश बी.के. एवं कांस्टेबल बुद्धि चौधरी उपस्थित रहे।
वहीं सशस्त्र सीमा बल की ओर से इंस्पेक्टर विनोद खोजा, उप निरीक्षक कुलदीप, सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार एवं आरक्षी शिवा सहित अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। संयुक्त कार्यक्रम के अंत में आगामी नववर्ष के अवसर पर एपीएफ नेपाल को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा मिठाई भेंट कर भारत–नेपाल के परंपरागत मैत्रीपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ किया गया।