Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बे में मुख्य बाजार रोड पर चोरों ने कई तरीके अपनाकर दुकानों में घुसकर हजारों का माल व नगदी पार कर दिया। सुबह दुकान खोलने गए व्यापारियों को दुकान की ताला टूटा, सेध लगी तथा छत काटकर की गई चोरी देखकर लोग चोरी का तरीका देखकर सत्र रह गए। तिकुनिया बाजार में काफी दिनों के बाद कड़ाके की ठंड के बीच चोरों ने दुकानों में चोरी करके हाथ साफ किया है। पीड़ित दुकानदारों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। चोरी होने से लोगों में दहशत बढ़ गई है। प्रतिष्ठित व्यापारी केदारनाथ अग्रवाल के बेटे मनोज अग्रवाल ने बताया सुबह करीब आठ बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा दरवाजे का ताला कुंडा टूटा मिला दुकान के अंदर घुसने पर गल्ले में रखे ₹40000 नगद, पंजाब बैंक की चेक बुक तथा अन्य कागजात गायब हैं। इसी लाइन में साहिल मोबाइल केयर दुकान है इसके मालिक अली हुसैन ने बताया जब सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा दुकान की छत काटकर चोर दुकान के अंदर घुस गए और गल्ले में रखे ₹3000 की नगदी बुफर,टॉर्च, गाड़ी की लाइट कुल 10000 की चोरी कर ली। शानू प्रोविजन स्टोर के प्रोपराइटर शानू गुप्ता ने बताया कि जब वह दुकान पर 8:30 बजे गए तो दुकान के अंदर रखे हुए ₹5000 की नगदी और करीब 1000 का सामान गायब मिला। सभी व्यापारियों ने तहरीर पुलिस को दी गई।
एसआई आलोक राय ने बताया कि यह सभी घटनाएं घने कोहरे में सुबह 5 बजे के बाद हुई है। दुकानों में लगे कैमरे में फुटेज देखा जा रहा है, चेहरा कुहरा के कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है फिलहाल जल्दी ही कामयाबी मिलेगी।